अखिलेश यादव ने भी उठाया परशुरामी फरसा, काटेंगे ब्राह्मण वोटों की फसल

एनटी न्यूज, लखनऊः परशुरामी फरसे से वोटों की फसल काटने के लिए रविवार को समाजवादी पार्टी भी मैदान में उतर पड़ी है (Akhilesh yadav needs brahamans votes)। अपने चार ब्राह्मण नेताओं को अपने इस अभियान पर लगा दिया है ताकि बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मणों को जोड़ने का जो अभियान शुरु किया है, उसमें कुछ सेंध लगाई जा सके। कहा जा रहा है कि बसपा के इस अभियान के बाद भी सपा के ब्राह्मण नेताओं और अन्य बड़े नेताओं की चुप्पी से अखिलेश यादव नाराज हुए और उन्होंने कई नेताओं को लताड़ लगाई है। (Akhilesh yadav needs brahamans votes)

चार नेताओं को भगवान परशुराम की तस्वीर के सामने खड़ा कर के एक फोटो जारी

जिसके बाद में चार नेताओं को भगवान परशुराम की तस्वीर के सामने खड़ा कर के एक फोटो जारी की गई है। सपा के इस प्रयास के बाद तत्काल भाजपा ने इसको नाटक करार दिया और कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के लोग जाति से ऊपर उठ कर भाजपा को ही वाट देंगे। (Akhilesh yadav needs brahamans votes)

भारत समाचार के ठिकानों से खाली हाथ नहीं लौटी इनकम टैक्स की टीम, बरामद किया है इतना माल


सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में प्रबुद्धजन सम्मेलन कर के बाकी दलों को चुनौती दी है। इस सम्मेलन में भले ही बहुत कम लोगों को आने की अनुमति दी गई थी मगर बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां आए हुए थे। जिसके बाद सपा के खेमे में हलचल हुई है। सपा लगातार यह बात मानती रही है कि भाजपा से नाराज ब्राह्मणों का वोट उसको ही मिलेगा। मगर बसपा के तेवरों को देख कर अब सपा ने भी तेजी दिखाई है और अपने ब्राह्मण नेताओं को आगे करना शुरु कर दिया है। (Akhilesh yadav needs brahamans votes)

समाजवादी पार्टी फिर जातिवादी राजनीति पर उतर आई

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण प्रेम पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है कि डॉ लोहिया के समाजवाद का दम्भ भरने वाली समाजवादी पार्टी फिर जातिवादी राजनीति पर उतर आई है लेकिन ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग है, वो जाति-जमात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करेगा। (Akhilesh yadav needs brahamans votes)

कांग्रेस ने भी डोरे डालना शुरु किया


ब्राह्मणों की राजनीति में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। इसलिए कांग्रेस से अधिक ब्राह्मणों का हितैषी कोई भी नहीं हो सकता है। (Akhilesh yadav needs brahamans votes)

अयोध्या पहुंचे योगी रामलला की आस्था में डूबे, राष्ट्रपति कोविंद के आने से पहले लिया जायजा

Be the first to comment on "अखिलेश यादव ने भी उठाया परशुरामी फरसा, काटेंगे ब्राह्मण वोटों की फसल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*